Highest FD Interest Rates: अपने इन्वेस्टमेंट की राशि को लोग अलग-अलग प्रकार से इन्वेस्ट करते हैं, जिसमें सबसे कम रिस्क फिक्स्ड डिपॉजिट में होता है। पिछले कुछ समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों पर नजर डालें, तो ज्यादातर बैंकों ने FD की इंटरेस्ट रेट बढ़ाई है। बहुत सारी बैंक तो ऐसे भी हैं, जहां पर वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्टमेंट करने पर 9.5% तक का ब्याज मिल रहा है। ऐसे में, आप भी एक सुरक्षित इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि साल 2024 में वह कौन से फिक्स्ड डिपॉजिट हैं और कौन से बैंक हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट अपने इन्वेस्टर्स को दी है, ताकि आपको साल 2025 में एक सुरक्षित इन्वेस्टमेंट फिक्स्ड डिपॉजिट के माध्यम से करने का मौका मिल सके।
Highest FD Interest Rates
भारत के कुछ ऐसे प्रमुख बैंक हैं, जो पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर से आते हैं, और यह सभी आपको अधिकतम फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर देते हैं। 1 साल, 3 साल या 5 साल की अवधि के लिए कौन-कौन से बैंक आपको सबसे अच्छी ब्याज दर दे रहे हैं, उसके बारे में हम आपको नीचे जानकारी दे रहे हैं।
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक
सबसे ज्यादा फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दर वाले बैंक की बात करें तो नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक पहले नंबर पर आता है। यहां पर आपको अधिकतम 9% का ब्याज मिल जाता है। अगर आप 1 साल की अवधि के लिए इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो 7% का ब्याज आपको मिलता है, वहीं 3 साल की अवधि के लिए 9% का ब्याज आपको मिलता है।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
सबसे ज्यादा फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दर देने वाले बैंक में दूसरे नंबर पर आता है यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक। यहां पर आपको 9% का फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज मिल जाता है। 1 साल की अवधि के लिए 7.85% और 3 साल की अवधि के लिए 8.15% का ब्याज आपको मिल जाता है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
तीसरे नंबर पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक आता है, जो आपको 8.60% का फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज देता है। अगर आप 1 साल के लिए इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको 8.05% का ब्याज मिल जाता है और 3 साल के लिए 8.60% का ब्याज यहां पर मिलता है। यहां पर 5 साल के लिए इन्वेस्टमेंट करने पर आपको 8.25% का ब्याज मिलता है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस कड़ी में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक चौथे नंबर पर आता है, जो आपको फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.50% का ब्याज देता है। यहां पर 1 साल के लिए आपको 8% का, तो वहीं 3 साल के लिए भी 8% का ब्याज मिलता है। अगर आप 5 साल के लिए इन्वेस्ट करते हैं, तो 7.75% का ब्याज आपको मिलता है।
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक
इसी कड़ी में शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक अगले नंबर पर आता है, जो आपको 8.30% का ब्याज देता है। अगर आप 3 साल के लिए इन्वेस्ट करते हैं, तो फिक्स प्रतिशत का ब्याज आपको मिलता है। वहीं, 5 साल के लिए इन्वेस्टमेंट करने पर 7.50% का ब्याज यहां पर मिल जाता है।
SBM बैंक
एसबीएम बैंक के माध्यम से अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्ट करते हैं, तो 8.25% का ब्याज आपको मिल जाता है। वहीं, 1 साल के लिए इन्वेस्टमेंट पर आपको 7.05% और 2 साल के इन्वेस्टमेंट पर 7.30% का ब्याज मिलता है।
RBL बैंक
आरबीएल बैंक की बात करें तो 8% का ब्याज आपको मिल जाता है। वहीं, 3 साल के लिए इन्वेस्टमेंट करने पर 7.50% का ब्याज आपको यह बैंक देता है। 5 साल के लिए इन्वेस्टमेंट करें तो आरबीएल बैंक से फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.10% ब्याज मिलता है।
बंधन बैंक
इसी कड़ी में बंधन बैंक आपको 8.05% का फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज देता है। 5 साल के लिए इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आपको सिर्फ 5.85% का ब्याज मिलता है। वहीं, 1 साल के लिए इन्वेस्टमेंट पर 8.05% का ब्याज इस बैंक से मिलता है।