Sorry! You are Blocked from seeing the Ads

Upcoming IPO List 2025: 7 जनवरी तक खुलने वाले हैं 5 IPO, भाव लगाकर कर सकते हैं अपना पैसा डबल, देखें पूरी जानकारी

हमारे Whatsapp Group से जुड़ें Join Now
हमारे Telegram Group से जुड़ें Join Now

Upcoming IPO List 2025: शेयर मार्केट में आपको एक के बाद एक नए आईपीओ देखने को मिल रहे हैं। अगर आप भी नए साल में किसी आईपीओ में इन्वेस्टमेंट करने का सोच रहे हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। 7 जनवरी 2025 से पहले ही छह आईपीओ में इन्वेस्ट करने का अच्छा मौका है। यहां पर बहुत कम प्राइस बैंड के साथ आपको आईपीओ मिलेंगे जिसमें आपका इन्वेस्ट किया गया पैसा बहुत जल्दी डबल या उससे ज्यादा मुनाफा आपको दे सकता है।

यहां पर हम आपको इनिशियल पब्लिक आफरिंग जिसे हम आईपीओ के नाम से जानते हैं, उसके बारे में कुछ जानकारी देने वाले हैं। अगर आप भी कुछ अच्छे अच्छे आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं और इस बार एक दाव खेलने की सोच रहे हैं तो जनवरी के पहले महीने का पहला सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। यहां पर 5 आईपीओ आपको मिलेंगे इसमें आप दाव लगा सकते हैं।

Leo Dry Fruits and Spices IPO

यह आईपीओ 1 जनवरी 2025 को ओपन होने वाला है इसके बाद आप इसमें इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं 3 जनवरी 2025 तक आप इसमें इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। यहां पर प्राइस बैंड 52 रुपए रखा गया है। आईपीओ के बाद यह शेयर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज SME पर लिस्ट होने वाला है। यह एक बड़े बजट का आईपीओ है जिसमें आपका मिनिमम इन्वेस्टमेंट 112000 रहने वाला है और यहां पर आपको 2000 शेयर के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट करना होगा। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 25.1 करोड रुपए के शेयर इश्यू करने वाली है।

Sorry! You are Blocked from seeing the Ads

Davin Sons IPO

इस आईपीओ की बात करें तो आप इसको 2 जनवरी 2025 से लेकर 6 जनवरी 2025 तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार इसका प्राइस बैंड 55 रुपए है आईपीओ के बाद में यह है शेयर BSE SME पर लिस्ट होने वाला है। कंपनी यहां पर 8.78 करोड रुपए के फ्रेश शेयर इश्यु करने वाली है जिनका फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर होगा।

Parmeshwar Metal IPO

यह आईपीओ 2 जनवरी 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो जाएगा और 6 जनवरी 2025 तक आप इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं। यहां पर प्रत्येक शेयर का प्राइस बैंड 61 रुपए है आईपीओ के बाद में यह है। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने वाला है कंपनी 40.56 लाख शेयर बिल्कुल फ्रेश इश्यु करने वाली है। कंपनी इसके माध्यम से 24.74 करोड रुपए जुटाने वाली है।

Fabtech Technologies IPO

इस कंपनी का आईपीओ 3 जनवरी 2025 से सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आप अपना इन्वेस्टमेंट 7 जनवरी 2025 तक कर सकते हैं। यहां पर प्रत्येक शेयर का प्राइस 85 रुपए रखा गया है आईपीओ के बाद में यह है शेयर BSE SME पर लिस्ट होने वाला है। इस आईपीओ के माध्यम से फेफ्टेक टेक्नोलॉजी आईपीओ 27.74 करोड रुपए जुटाने वाली है। इसके लिए कंपनी 32.64 लाख फ्रेश शेयर इश्यू करने वाली है।

Indo Farm Equipment IPO

आप इस आईपीओ में 31 दिसंबर 2024 से लेकर 2 जनवरी 2025 तक इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹24 से 215 रुपए तक रखा है। शेयर आईपीओ के बाद में NSE और बीएसई पर लिस्ट होने वाले हैं। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 260.15 करोड रुपए जुटाने वाली है।

Sorry! You are Blocked from seeing the Ads

Recent Posts